विधानसभा में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने तो कहा था कि मर जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन अब क्या हुआ? तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 17 महीने में वो कर दिखाया जो आपने 18 साल में नहीं कर पाए। आप जब भाजपा का साथ छोड़ कर जब हमारे साथ आए तो हम साथ नहीं देना चाहते थे लेकिन दूसरे नेताओं के दबाव के कारण हम आपके साथ आए। वहीं, वोटिंग की जब नौबत आई तो विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।