31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक जारी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- आधा काम हो गया

Opposition Parties Bengaluru Meeting Updates: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश में जुटी हैं। इसी कोशिश में पिछले महीने पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी मीटिंग हुई थी। अब विपक्षी दलों की दूसरी बड़ी मीटिंग कर्नाटक के बेंगलुरु में हो रही है। जानिए इस मीटिंग के ताजा अपडेट्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Jul 2023, 9:27 PM IST

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक जारी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- आधा काम हो गया

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक जारी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- आधा काम हो गया

Opposition Parties Bengaluru Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों को एकजुटता करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन सहित अन्य विपक्षी दलों के मुखिया और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सोमवार शाम तक देश के अलग-अलग राज्यों से ये नेता बेंगलुरु पहुंचे। जहां शाम से मीटिंग शुरू हुई। सोमवार रात इन सभी नेताओं का एक साथ डिनर होगा। यह बैठक मंगलवार को भी चलेगी। विपक्षी दलों की बेंगलुरु मीटिंग से जुड़ी बड़ी अपडे्टस जानिए यहां-


खरगे बोले- अच्छी शुरुआत मतलब आधा काम हो गया

बेंगलुरु में जारी विपक्षी दलों की मीटिंग के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि अच्छी शुरुआत का मतलब है आधा काम हो गया। समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त करना चाहते हैं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास दे। इस भारत के लिए हम एकजुट हैं।


सोमवार शाम 6 बजे से शुरू हुई बैठक

विपक्षी दलों की बेंगलुरु बैठक सोमवार शाम 6 बजे से शुरू हुई। यह बैठक बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में आयोजित की गई है। जहां 26 पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंथन कर रही हैं। इस बैठक में गठबंधन का नया नाम, सीट बंटवारे और संयोजक जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सोमवार रात सभी विपक्षी दलों के नेता एक साथ डिनर करेंगे।


कर्नाटक सीएम और डिप्टी सीएम मेजबान की भूमिका में

बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की इस मीटिंग में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी डीके शिवकुमार मेजबान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों नेता मींटिंग हॉल के साथ-साथ बेंगलुरु पहुंचने वाले नेताओं की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। विपक्ष की रात्रिभोज बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव समेत कई दिग्गज इस बैठक में शामिल हैं।


बिहार के नीतीश-लालू सहित ये नेता शामिल

इस मीटिंग में बिहार से जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, मंत्री संजय झा शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेंगलुरु में विपक्ष की रात्रिभोज बैठक स्थल पर पहुंचे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका स्वागत किया।


पंजाब सीएम मान के साथ पहुंचे केजरीवाल

इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। इसके अलावा आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मींटिंग में शामिल हो रहे हैं। इन सभी को कर्नाटक सरकार के नेताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - NDA की मीटिंग में शामिल होंगे 38 दल, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- बढ़ रहा हमारा ग्राफ