30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद की सुरक्षा चूक पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया: बोले- घटना के पीछे कौन, गहराई से हो जांच

संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी ने कहा कि संसद में घटित हुई घटना की गंभीरता से लेनी चाहिए। इसकी जांच गहराई में होनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Dec 2023, 12:14 PM IST

pm_modi_89_.jpg

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर इन दिनों राजनीतिक अपने चरम पर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद की सुरक्षा में चूक वाली घटना पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि संसद परिसर में हुई घटना काफी चिंताजनक है और इसकी जांच गहराई में होनी चाहिए। जांच एजेंसियां भी इस घटना की सख्ती से जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।


पीएम मोदी ने जताया दुख, घटना को बताया चिंताजनक

संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी ने कहा कि संसद में घटित हुई घटना की गंभीरता से लेनी चाहिए। स्पीकर महोदम ओम बिड़ला ने भी इस मामले को गंभीरता से लेकर सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मामले की सख्ती से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। इसकी भी गहराई में जांच पड़ताल की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक साथ आकर समाधान ढूंढना है। ऐसे विषय पर प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- खुद को 'शॉपहॉलिक' न समझे, आप 'डार्क पैटर्न' के शिकार, जानें आखिर क्या है डॉर्क पैटर्न

संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर हुई थी घटना

आपको बात दें कि संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को दो लोगों ने सदन में घुसकर स्मॉक बम छोड़े थे। दो अन्य सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। स्मॉक बम की वजह से सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया। इसके चलते सांसदों की जान को खतरा भी पैदा हुआ। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 जल्द होगी शुरू: इस बार सिर्फ पद यात्रा नहीं, बल्कि इन साधनों को होगा उपयोग