29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी का ऐलान, आरोप सत्यापित न करने पर राहुल गांधी पर होगी कार्रवाई

Pralhad Joshi announced बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी व भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया। इस पर आज प्रल्हाद जोशी ने कहाकि, अगर राहुल गांधी ये आरोप साबित नहीं कर सके तो कार्रवाई तय है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Feb 2023, 3:57 PM IST

pralhad_joshi.jpg

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी का ऐलान, आरोप सत्यापित न करने पर राहुल गांधी पर होगी कार्रवाई

Budget Session लोक सभा सचिवालय द्वारा विशेषाधिकार हनन मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर की जा रही आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहाकि, इस बार अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले पर राहुल गांधी पर कार्रवाई जरूर होगी। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रल्हाद जोशी ने कहाकि, राहुल गांधी अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं और उन आरोपों को सत्यापित (साबित) भी नहीं करते हैं। हम सब देश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। विशेषाधिकार हनन के मामले में कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी ने अभी तक आरोपों को नहीं किया सत्यापित

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में 7 फरवरी को बोलते हुए राहुल गांधी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन सरकार और भाजपा सांसदों की लगातार मांग के बावजूद उन्होंने उन आरोपों को सत्यापित नहीं किया था।

प्रल्हाद जोशी और निशिकांत दुबे ने दिया राहुल गांधी को नोटिस

इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था। इन दोनों नोटिस पर निर्धारित संसदीय परंपरा और नियमों के अनुसार लोक सभा सचिवालय ने 10 फरवरी को ईमेल के जरिये राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है।

13 मार्च तक के लिए राज्यसभा स्थगित

उधर संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन सोमवार को उपराष्ट्रपति और ऊपरी सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने अडानी विवाद पर हंगामा कर रहे विपक्ष के सांसदों को शांत रहने की चेतावनी दी। पर विपक्षी सांसद नहीं मानें। नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इससे नाराज होकर सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा को बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए 13 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़े - लोकसभा व राज्यसभा में हंगामे के आसार, मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने बनाई रणनीति