
अभिजीत दीपके (फोटो-ANI)
Abhijeet Dipke: ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड में जमा राशि के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब गांवों के स्कूलों में बच्चों को पीने का पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो फंड में मौजूद हजारों करोड़ रुपये का इस्तेमाल स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता।
दीपके के सवाल पर BJP Goa ने जवाब दिया है। पार्टी ने X पर कहा कि पीएम केयर्स फंड का उद्देश्य आपातकाल और आपदा राहत के लिए है। BJP ने अपने जवाब में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के स्कूलों को लेकर भी तंज कैसा है।
अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड के ऑडिटेड स्टेटमेंट का हवाला देते हुए कहा कि इसका कॉर्पस वित्त वर्ष 2023-24 में 7,173.03 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपये हो गया। यानी एक साल में फंड के कॉर्पस में करीब 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
दीपके ने इसी राशि को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं और कई जगह हालात खराब हैं।
दीपके ने एक वीडियो में ग्रामीण सरकारी स्कूलों की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में बच्चों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने सवाल किया कि जब पीएम केयर्स फंड में हजारों करोड़ रुपये मौजूद हैं तो इस राशि का इस्तेमाल ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और नए स्कूल बनाने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता।
दीपके के मुताबिक, अधिकारियों से स्कूलों की स्थिति को लेकर बात करने पर उन्हें कई जगह फंड की कमी का हवाला दिया गया। उन्होंने इसी विरोधाभास पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ स्कूलों के लिए पैसे की कमी बताई जा रही है और दूसरी तरफ PM CARES Fund में हजारों करोड़ रुपये मौजूद हैं।
अभिजीत दीपके के सवाल पर BJP Goa ने X पर जवाब दिया। पार्टी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड आपातकाल और आपदा राहत के लिए बनाया गया है। बीजेपी गोवा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल इमरजेंसी और डिजास्टर रिलीफ के लिए किया जाता है। पार्टी ने इसके साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा और पंजाब के 'वर्ल्ड-क्लास स्कूलों' को लेकर सवाल उठाया।
यानी BJP का जवाब मुख्य तौर पर यह था कि पीएम केयर्स फंड का उद्देश्य सामान्य सरकारी स्कूलों के विकास के लिए फंडिंग करना नहीं बल्कि आपातकालीन और आपदा राहत से जुड़ी जरूरतों में सहायता देना है।
Updated on:
19 Aug 2026 10:19 pm
Published on:
19 Aug 2026 10:19 pm
