मॉर्गन स्टेनली ने बताया कि पीएम गति शक्ति के तहत पोर्ट और शिपिंग सेक्टर के लिए 60,900 करोड़ रुपये के 101 प्रोजेक्ट्स की पहचान की गई है। अप्रैल 2023 तक 8,900 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं; 15,340 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाएं विकास के चरण में हैं और 36,640 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं पर काम शुरू होना है।