निखिल कामथ एक भारतीय स्टॉक ब्रोकर और सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने साल 2010 में ज़ेरोधा की स्थापना की थी। ज़ेरोधा स्टॉक, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और मुद्रा में ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएं देता है। निखिल ने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ ज़ेरोधा की शुरुआत की थी। जेरोथा के 10 मिलियन क्लाइंट हैं। यह देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। वह रेनमैटर के भी फाउंडर हैं. निखिल 2024 फोर्ब्स के विश्व अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल थे और फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति $3.1 बिलियन है। निखिल कामथ ट्रू बीकन के भी को-फाउंडर हैं, उन्होंने साल 2020 में इसकी शुरुआत की थी। ट्रू बीकन एक एसेट्स मेनेजमेंट कंपनी है जो अल्ट्रा-हाई-नेट व्यक्तियों को निजी तौर पर भारतीय बाजारों में निवेश करने में मदद करती है। मार्च 2023 में, निखिल ने ‘People By WTF’ पॉडकास्ट की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक तन्मय भट्ट, किरण मजूमदार-शॉ, सुनील शेट्टी, रितेश अग्रवाल, रोनी स्क्रूवाला और कई बड़ी हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया।