
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, खुशी झूमे यात्री
केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केरल में पहली बार ये सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन चलेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलाई जाएगी। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से मंगलवार को रवाना की गई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 जिलो को कवर करेगी, जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, थ्रिसर, पालक्कड, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। आज 25 अप्रैल को पीएम मोदी का केरल यात्रा का दूसरा दिन है। कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 26 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। यह रात 10.35 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच हैं। इस की स्पीड 110 किमी से लेकर 130 किमी प्रति घंटे के रफ्तार है। तिरुवनंतपुरम कासरगोड़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया क्या होगा। इस बारे में बहुत उत्सुकता है। तो चेयरकार के लिए 1590 रुपए है। एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2880 रुपए है।
Updated on:
25 Apr 2023, 11:30 AM IST
Published on:
25 Apr 2023, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.