
PM Kisan 15th Installment: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव इसी साल के नवंबर-दिसंबर में होना है. इन राज्यों में आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे किसानों के खाते में आ जाएंगे। नवंबर 2023 से राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव प्रकिया शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले ही इसे जारी करने की तैयारी की है। इस योजना के तहत किसानों को दो हजार रुपए की धनराशि मिलेगी। इस योजना के तहत यह 15वीं किस्त होगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए केंद्र सरकार ने तीन शर्तें लगाई हैं और इसे 15 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है। ये पूरा नहीं करने वाले किसान किसी प्रकार भी सम्मान निधि नहीं प्राप्त कर पाएंगे। किसानों को नवंबर या फिर इससे पहले 15वीं किस्त जारी की जा सकती है। लाभार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर स्टेटस देख सकते हैं।
किसान सम्मान निधि पाने के लिए ये तीन काम जरूरी
1. किसान का ई केवाईसी होना चाहिए।
2. किसान के जमीन की डिटेल फीड होनी चाहिए।
3. किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।
चेहरे से होगा ईकेवाईसी
किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को ईकेवाईसी कराना होगा। किसी ईमित्र पर जाकर किसान अपने आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीनी दस्तावेज के साथ चेहरे का प्रमाणीकरण करना होगा। इसके बाद बैंक खाते में केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के तहत पैसा जारी कर देगी।
Published on:
7 Oct 2023, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.