कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “ये दृश्य, ये तस्वीर, ये माहौल.. शब्दों से परे हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, विश्व का इतना युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव। जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी।"
उन्होंने कहा, "सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे कई खेलों की सुविधाएं हैं। यह एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है।"
खिलाड़ियों को मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज सभी खिलाड़ियों को एक मंत्र देना चाहता हूँ। अगर आपको Competition जीतना है, तो आपको Commitment और Continuity को जीना सीखना होगा।"