30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव को लगी मिर्ची, मंत्री के बयान पर ट्रेंड होने लगा #boycottmaldives

PM Modi Lakshadweep visit: मालद्वीप के एक मिनिस्टर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, मालद्वीप के मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 7 Jan 2024, 2:48 PM IST

PM Modi Lakshadweep visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप के दौरे पर थे। इसके बाद से ही वे सुर्खियों में बने हुए हैं। लक्षद्वीप में प्रकृति की सुंदरता देख अब लोग वहां वेकेशन का प्लान कर रहे हैं। पीएम के लक्षद्वीप दौरे से मालद्वीप तिलमिला गया है। मालद्वीप के एक मिनिस्टर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, मालद्वीप के मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाया। महजूम ने अपने बयान में कहा भारत को सी कोस्ट टूरेरिज्म में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।

पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल

बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मोदी ने हाल ही में स्नॉर्कलिंग का आनंद लेते हुए समुद्र के नीचे के जीवन का आनंद लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा है कि लक्षद्वीप जाने वाले लोगों के लिए रोमांचकारी अनुभव है और उन्होंने स्नॉर्कलिंग का भी आनंद लिया। उनकी सुबह की सैर और समुद्र तट पर बैठे हुए कुछ पलों की तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय