6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी पर लिखी किताब ‘Modi@20: Dreams Meet Delivery’ लॉन्च, अमित शाह ने गीता से की इसकी तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 May 2022, 2:47 PM IST

modi_book.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम का विमोचन किया गया। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इस पुस्तक का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का 5 दशक का जीवन एक गरीब परिवार से निकलकर पीएम तक पहुंचने का है। पार्टी कार्यकर्ता से लेकर सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक तक। अमित शाह ने समाजसेवियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर इस किताब को गीता कहा।

इस पुस्तक को रूपा पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों के लिखे गए टुकड़ों का संकलन है। विमोचन के मौके पर अमित शाह ने कहा कि जो लोग भारत के सर्वांगीण और समावेशी विकास पर विश्वास करते हैं, विशेषकर समाज सेवा में काम करते है उनके लिए ये पुस्तक गीता बनकर आने वाली है। मोदी जी के 20 साल को सबने देखा है मोदी जी के 30 साल पहले का अध्ययन नहीं करते तो सब अधूरा रह जाएगा।

भूकंप प्रभावित राज्य को मोदी ने बनाया मॉडल
अमित शाह ने बताया कि नरेंद्र मोदी के पांच दशक के सफर का तीन दशक संगठन में बीता। उनके सफर का शुरुआती हिस्सा जीवन का परिश्रम, समस्याओं का विश्लेषण करना और फिर उसका समाधान ढूंढना ये रहा है। आज पूरा विश्व आज उनका नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी को जब भूकंप प्रभावित राज्य को चलाने के लिए सीएम बनाया गया तो उन्हें पंचायत चलाने का भी अनुभव नहीं था। इसके बावजूद, उन्होंने लगातार जीत हासिल की और राज्य को काफी कुशलता से चलाया।

यह भी पढ़ेंः

हर साल 5 विदेशी मित्रों को भारत लाएं- PM मोदी ने दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों से क्यों की अपील?

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लेखकों ने दी बधाई
समारोह में उपराष्ट्रपति ने वेंकैया नायडू ने पुस्तक के लेखकों को विश्लेषण और ठोस प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लेखकों ने पीएम मोदी की 20 साल की यात्रा को कुशलता से लिखा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि नरेंद्र भाई दामोदरदास मोदी ने पिछले 20 वर्षों में एक यूनिक स्थान बनाया है। उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले आठ सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं।

यह भी पढ़ेंः
CM Yogi Meerut Visit : पीएम मोदी का तीन साल पुराना सपना जल्द ही होगा पूरा : सीएम योगी

संवेदनशीलता पीएम मोदी की सबसे बड़ी खासियत
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य ने पीएम मोदी के गुणों का बखान किया। कहा कि संवेदनशीलता मोदी का बड़ा गुण है। मोदी ने पूरी दुनिया में हिंदी का इस्तेमाल किया है और साबित कर दिया है कि भाषा कभी भी व्यक्ति और उसकी क्षमता का पैमाना नहीं हो सकती। उन्होंने कई मिथकों को तोड़ा है, कई राज्यों को जीता है। उन्होंने दिखाया कि बीजेपी उत्तर दक्षिण पूर्व और पश्चिम की पार्टी है।