प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं, 2022 में उनकी यह पहली विदेश यात्रा होने वाली है। वह अपनी इस विदेश यात्रा के दौरान यूरोप के 3 देशों का दौरा करेंगे। अपनी इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने एक डिपार्चर स्टेटमेंट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी यात्रा से पहले रविवार को कहा कि उनका यूरोप का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों एवं विकल्पों का सामना कर रहा है तथा वह भारत के यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहते हैं।