Khalistani Terrorist : खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने एक वीडियो जारी किया है। उसने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है कि वह 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बिना किसी भी सुरक्षा के आकर दिखाएं।