28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिविल सेवा दिवस पर नौकरशाहों को पीएम मोदी ने कहा, हमारे इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे

Civil Services Day सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने नौकरशाहों को शुभकामनाएं दी। और कहाकि, पंच प्रण का संकल्प भारत को उस ऊंचाई पर ले जाएगा, जिसका वह हकदार है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Apr 2023, 12:39 PM IST

pm_modi.jpg

सिविल सेवा दिवस पर नौकरशाहों को पीएम मोदी ने कहा, हमारे इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे

देश में हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' मनाया जाता है। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने नौकरशाहों को शुभकामनाएं देने के साथ कहाकि, इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। आजादी के अमृतकाल में देश की स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है। हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी हैं लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं। पीएम मोदी ने कहाकि, देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।

राजेश भूषण को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाचार के अंतर्गत राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2022 दिया। ये पुरस्कार आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने की दृष्टि से स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, हर राष्ट्र की प्राथमिकता देशहित संग विश्व हित भी हो

पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा उसमें आपका है सहयोग

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा है, उसने हमारे देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है। देश में ब्यूरोक्रेसी वही है, अधिकारी-कर्मचारी वही हैं लेकिन परिणाम बदल गए हैं। पिछले 9 वर्षों में भारत अगर विश्व पटल पर एक विशिष्ट भूमिका में आया है तो इसमें आपका सहयोग भी रहा है।

डिजिटल पेमेंट में आज भारत नम्बर वन

पीएम मोदी ने कहाकि, आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है। भारत उन देशों में से एक है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है 2014 के मुकाबले आज देश में 10 गुना ज्यादा तेजी से रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है।

पंच प्राणों की ऊर्जा से देश ऊंचाईयों पर पहुंचेगा

पीएम मोदी ने कहाकि, बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने 'पंच प्राणों' का आह्वान किया था। विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो... इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, वो हमारे देश को वो ऊंचाई देगी, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है।

यह भी पढ़ें - क्लाइमेट चेंज पर पीएम मोदी बोले - खाने की मेज पर चर्चा करने से बन जाता है जन आंदोलन

पहले देश में बहुत कुछ था फर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, पहले की प्रणाली की देन थी कि, देश में 4 करोड़ से अधिक फर्जी गैस कनेक्शन थे। 4 करोड़ फर्जी राशन कार्ड थे। 1 करोड़ काल्पनिक महिलाओं और बच्चों को महिला और बाल विकास मंत्रालय की सहायता जा रही थी, अल्पसंख्यक मंत्रालय करीब 30 लाख फर्जी युवाओं को छात्रवृत्ति का लाभ दे रहा था।

ऐसे नियम जो अपना खो चुके हैं औचित्य, खत्म करना ही ठीक - जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहाकि, अभी कुछ ही दिन पहले SSC द्वारा की जा रही नियुक्तियों के लिए अब लिखित परीक्षा 15 भाषाओं में होंगी। 13 क्षेत्रीय और हिंदी एवं अंग्रेजी है। यदि ईज ऑफ गवर्नेंस का अर्थ है ईज ऑफ लिविंग है तो ऐसे नियम जो आम नागरिकों को दुविधा पैदा कर रहे थे या समय बीतने के साथ अपना औचित्य खो बैठे थे उनको समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें - गुवाहटी में पीएम मोदी गरजे,बोले - 'राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम' की भावना से तय होती हैं भाजपा सरकार की नीतियां