
World's Highest Chenab Railway Bridge : जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का चिनाब पुल (Chenab Bridge) तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल इस पुल का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। यह दुनिया (World) का सबसे बड़ा स्टील आर्च ब्रिज (Arch Bridge) है। इस पुल की तमाम खासियत हैं जो इसे दुनिया में बहुत ही नायाब बनाती हैं। एफिल टॉवर से ऊंचा यह पुल 120 वर्षों के लिए तैयार किया गया है।
चिनाब नदी पर बने इस पुल को 1500 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है। यह पुल एक सदी तक सेवाएं मुहैया कराएगा। पहली बार रेल माध्यम से कश्मीर-कन्याकुमारी से जुड़ जाएगा। यह पुल जहां बनाया गया है कि वह क्षेत्र भूकंप के जोन IV में आता है लेकिन पुल को भूकंपीय क्षेत्र पांच V के अनुसार तैयार किया गया है। इतना ही नहीं ब्लास्ट से सुरक्षा के लिए डीआरडीओ की मदद ली गई है।
1.चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है
2.चिनाब पुल की ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है
3.चिनाब पुल की कुल लम्बाई 1315 मीटर है
4.चिनाब पुल का 530 मीटर हिस्सा जमीन के ऊपर है
5.चिनाब पुल का शेष भाग 785 मीटर चिनाब वैली पर बना है
6.चिनाब पुल को 120 वर्षो के लिए डिजाइन किया गया है
7.चिनाब पुल का भूकंप जोन 5 के हिसाब से तैयार किया गया है
8.चिनाब पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रेल दौड़ेगी
9.चिनाब पुल का मुख्य आर्च स्पान 467 मीटर है
10.चिनाब पुल में कुल मिलाकर 18 खम्बे हैं
11.चिनाब पुल में सबसे ऊंचा कंक्रीट पिलर करीब 49.343 मीटर का है
12.चिनाब पुल सबसे ऊंचा स्टील पिलर करीब 130 मीटर ऊंचा है
13.चिनाब पुल में 27,000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई है।
14.चिनाब पुल को DRDO की मदद से ब्लास्ट लोड के लिए भी डिजाइन किया गया है
15.चिनाब पुल को जोड़ने के लिए विश्व स्तरीय वेल्डिंग को उपयोग में लाया गया है 16.यह 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने वाली हवा का दबाव सह सकती है
17.2008 में दिया गया पुल बनाने का ठेका
18. यह Udhampur-Srinagar-Baramulla Railway Link (USBRL) का हिस्सा है। इसकी कुल लागत 35 हजार करोड़ रुपए है।
19. यह एफिल टॉवर से 35 मीटर बड़ा है।
20. यह कटरा और बनिहॉल को जोड़ता है।
Updated on:
20 Feb 2024, 5:41 AM IST
Published on:
19 Feb 2024, 1:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.