देश में खुफिया जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) को स्थापित हुए 60 साल पूरे हो गए हैं। 1 अप्रैल, 1963 के दिन देश में सीबीआई की शुरुआत हुई थी। सीबीआई, यानी कि सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Central Bureau of Investigation)। सीबीआई को 60 साल पूरे होने के अवसर पर आज सीबीआई अपनी डायमंड जुबली (Diamond Jubilee) को सेलिब्रेट कर रहा है। इस अवसर पर एक सेलिब्रेशन्स कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने सीबीआई के डायमंड जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।