29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की फोन में बात, यूक्रेन सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फोन पर बात की, जिसमें दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन, व्यापार, निवेश, सुरक्षा सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 16 Dec 2022, 6:10 PM IST

pm-narendra-modi-spoke-to-russian-president-vladimir-putin-discussed-issues-including-ukraine.jpg

PM Narendra Modi spoke to Russian President Vladimir Putin, discussed issues including Ukraine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार यानी आज फोन के जरिए बातचीत की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत और कूटनीति के जरिए यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के अपने आह्वान को दोहराया। इसके साथ ही PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत की अध्यक्षता में होने वाली G20 मीटिंग के बारे में जानकारी दी और भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया।

PMO ऑफिस के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच इस बातचीत में रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।

फरवरी के बाद PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन में यह पाचवीं बातचीत
इस साल फरवरी के बाद से दोनों देशों के नेताओं के बीच यह फोन में पांचवीं बातचीत है। वहीं सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन व्यक्तिगत रूप से मिले थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि "आज का युग युद्ध का नहीं है।"

G20 में शामिल होने भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
9 और 10 सितंबर 2023 में दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत आएंगे। हालांकि इस बाद दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन का आयोजन नहीं होगा, जो साल 2000 से हर साल होता आ रहा है।


यह भी पढ़ें: आज का युग युद्ध का नहीं है... समरकंद में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बोले PM मोदी