दिल्ली में कुल 70 विधान सभा सीटें हैं। बता दें कि यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरुरत होगी। एग्जिट पोल में मैट्रिज (Matrize Exit Polls) ने आप को अधिकतम 37 सीटें दी हैं, जो 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के 36 के आंकड़े से सिर्फ़ एक ज़्यादा है। हालांकि मैट्रिज ने BJP को अघिकतम 40 सीटें देने का दावा किया। इसके अलावा दो अन्य पोलस्टर्स- वीप्रेसाइड और माइंड ब्रिंक ने भी AAP की जीत की भविष्यवाणी की है, जिससे पार्टी के लगातार तीसरे कार्यकाल की संभावना का संकेत मिलता है। बाकी एग्जिट पोल मतदाताओं की पसंद BJP को दिखा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को जारी किया जाएगा।