30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में रातों रात चोरी हो गया तालाब, पुल-सड़क की चोरी के बाद हुआ एक और बड़ा कारनामा

मोबाइल टावर, पुल और सड़क की चोरी के बाद बिहार में एक और बड़ा कारनामा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 30 Dec 2023, 3:45 PM IST

पानी की कमी से निपटने कृत्रिम तालाब बनाएगा एनइसीएफ

पानी की कमी से निपटने कृत्रिम तालाब बनाएगा एनइसीएफ

सियासी उलटफेर की खबरों के बीच बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिससे पता चलता है कि बिहार में भूमाफिया का हौसला काफी बुलंद है। उनके सामने पुलिस, प्रशासन और अदालत कुछ नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि यहां भूमाफिया हाईकोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करते हुए रातोरात दरभंगा के मोहनपुर गांव के पोखर में मिट्टी भरकर उस पर घर बना रहे हैं, जिस पर 15 साल पहले 2008 में हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया था। इसके बावजूद भूमाफिया दर्जनों ट्रैक्टरों से कोर्ट के आदेश को नहीं मानते हुए पोखर को मिट्टी से भर दिया। भूमाफियाओं ने प्रशासन और अदालत को ठेंगा दिखाते हुए लगभग 12 बीघा क्षेत्र के पोखर को भर दिया है। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, हर तरफ से जब सवाल उठने लगे तो पुलिस सक्रिय हुई।

जानिए मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला विश्विद्यालय थाना इलाके के वार्ड नंबर चार स्थित नीम पोखर इलाके का है, जहां भूमाफिया ने रात के अंधेरे में एक तालाब को चोरी छुपे मिट्टी से भरकर उसे समतल कर दिया और वहां एक झोपड़ी भी बना ली थी। मुहल्ले के लोगों ने इसे दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार को रिपोर्ट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अमित कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया था, लेकिन उस समय तक भूमाफिया मौके से फरार हो गए थे।


इसके बाद एसडीपीओ अमित कुमार ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि तालाब सरकारी है और इसकी बंदोबस्ती भी होती रहती है। लेकिन दरभंगा में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी देखकर भूमाफिया ने तालाब पर नजर डाली और वहां कब्जा करने के लिए मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया। भूमाफियाओं द्वारा तालाब में मिट्टी भरने का काम अवैध था और जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस और अधिकारी वहां पहुंचे और कुछ सामान भी जब्त किया था।