
Pravin Togadia on POK: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने दावा किया कि राम मंदिर बनने, धारा 370 हटने और सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भी भारत में आ जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।
लाहौर में बैठकर सड़के बनवाएंगे गडकरी
तोगड़िया प्रेस काउंसिल में बोल रहे थे और राम मंदिर के आंदोलन की तर्ज पर काशी मथुरा के लिए आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा, ''आंदोलन तब शुरू हुआ जब मुगलों का शासन था. हां, अब मोदी शाह-गडकरी का शासन है.'' वे आसानी से मंदिर बना लेंगे। मैं कह रहा हूं गड़करी लाहौर में बैठकर सड़के बनाएंगे और रोड बननी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हितों के लिए आवाज उठाता हूं। अगर सरकार अच्छा काम करती है तो हम इसकी तारीफ करेंगे, नहीं तो हम आवाज उठाएंगे.''
हर जिले में नियुक्ति करेंगे हनुमान चालीसा विकास अधिकारी
तोगड़िया ने कहा, ''हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार और हिंदुओं की मदद करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद ने हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र खोलने की योजना बनाई है. देश में अब तक 13,000 केंद्र शुरू हो चुके हैं, एक साल में इसे बढ़ाकर 1,00,000 करने का लक्ष्य है.''।जिस तरह जिला विकास अधिकारी की नियुक्ति होती है। इसी तर्ज पर एवीडीओ यानी हनुमान चालीसा विकास अधिकारी की नियुक्ति होगी। गांवों और शहरों की गलियों में हनुमान चालीसा केंद्र खुलेंगे। एक दिन हनुमान बलीसा का पाठ किया जाएगा। 200 केंद्र में 500 हिंदू नागरिक आएंगे जिन्हें चिकित्सा सलाह, स्वास्थ्य उपचार सेवाएं और कानूनी मामलों में वकील की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागपुर में 61 चालीसा केंद्र खोले गए हैं।
Updated on:
19 Mar 2024, 4:36 PM IST
Published on:
19 Mar 2024, 4:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.