शरद पवार और अखिलेश यादव के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला के भी शामिल होने की चर्चा है। टीएमसी नेता ममता बनर्जी के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर जिस तरह से ममता ने विपक्षी दलों को एक साथ किया था, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि पूरे चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।