भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को बैंक बंद करने की घोषणा कर दी है। यह तीसरा शनिवार है लेकिन केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस है। इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे। श्री नारायण गुरु, एक महान सामाजिक सुधारक और संत की स्मृति में मनाया जाता है। श्री नारायण गुरु ने जाति प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके साथ ही उन्होंने पूरे समाज को समरसता का संदेश दिया था। शिक्षा और योगदान को सम्मान देने के लिए पूरे राज्य में यह पर्व मनाया जाता है। इस मौके पूरे राज्य में ही अवकाश रहता है।