4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी आगे, कांग्रेस की सिट्टी-पिट्टी गुम

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी टक्कर बीजेपी, INDIA और टीवीके के बीच देखने को मिलने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates
Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates (सोर्स- पत्रिका)

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी आज शाम तक साफ हो जाएगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होनी है। ऐसे में चुनावी टक्कर एनडीए, INDIA और टीवीके के बीच देखने को मिलनी वाली है।

2026-05-04 09:57:26 am

Puducherry Assembly Election Results: थट्टांचवडी से CM रंगास्वामी 1927 वोटों से आगे

Puducherry Assembly Election Results:

पहले राउंड की गिनती के बाद थट्टांचवडी से सीएम रंगास्वामी 1,927 वोटों से आगे चल रहे हैं। ये सीट 1974 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। यहां से मौजूदा विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी हैं। थट्टांचवडी सीएम रंगास्वामी का गढ़ माना जाता है। ये सीट पुडुचेरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. थट्टांचवडी सीट पर सीएम एन रंगास्वामी कब्जा रहा है।

 

2026-05-04 09:20:24 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार 

Puducherry Assembly Election Results:

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के नतीजे का रुझान आ रहा है। अब तक आए रुझान के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बहुमत के लिए 16 सीटों की दरकार थी और बीजेपी+ ने अब तक 22 सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं कांग्रेस को अब तक सिर्फ 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

2026-05-04 08:41:56 am

Puducherry Assembly Election Results 2026: बीजेपी को 22 सीटों की बढ़त 

Puducherry Assembly Election Results 2026:

30 सीटों में से बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें अब तक मिली हैं। इसके अलावा अन्य का खाता 1 पर रुका हुआ है। 

2026-05-04 08:26:12 am

Puducherry Assembly Election Results 2026: पुडुचेरी में बीजेपी 13 सीटों पर आगे 

Puducherry Assembly Election Results 2026:

पुडुचेरी में शुरुआती रुझान के मुताबिक बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में अब तक 4 सीटें गई हैं। 

2026-05-04 08:02:59 am

Puducherry Assembly Election Results: चुनाव नतीजों की मतगणना हुई शूरू

Puducherry Assembly Election Results:

30 विधानसभा सीटों पर मतगणना शूरू हो चुकी है। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिए गए हैं। अब थोड़ी ही देर में रूझान आने शूरू हो जाएंगे।

2026-05-04 07:48:45 am

Puducherry Assembly Election Results: इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई 

Puducherry Assembly Election Results:

चौंकाने वाली बात इस बार सामने आई कि मतदान करीब 90 प्रतिशत हुआ। 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।

2026-05-04 07:39:38 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में करीब 90 प्रतिशत मतदान

Puducherry Assembly Election Results:

पुडुचेरी की बात करें तो इस बार राज्य में 90 प्रतिशत मतदान हुआ है। मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

2026-05-04 07:01:58 am

Puducherry Assembly Election Results: मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Puducherry Assembly Election Results:

पाचों राज्यों की मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थोड़ी ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है। ऐसे में राज्य की 30 सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

2026-05-04 06:51:09 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा

वहीं पुडुचेरी की बात करें तो यहां 30 विधानसभा सीटें हैं। 30 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 16 है। इस राज्य में बीजेपी का एनडीए गठबंधन, कांग्रेस का INDIA गठबंधन और टीवीके के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।