सरपंच ने की थी शिकायत, ग्रांट पास करवाने के लिए 4 लाख रुपए
शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत का पैसा और ग्रांट फंसा हुआ था। जिसे ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर रिलीज करता है, लेकिन विधायक के दबाव के कारण रिलीज नहीं कर रहा था। इसी पैसे को रिलीज करवाने के लिए विधायक के PA रेशम सिंह ने सरपंच से 4 लाख रुपए मांगे और लिए।