दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने बाकी राज्यों में भी अपना विस्तार करने की ठान ली है। इसके लिए पार्टी को पैसे चाहिए और इन पैसों का इंतजाम कैसे हो, इसके लिए सार्वजनिक और निजी खर्च की लक्ष्मण रेखा को पार्टी द्वारा भुला दिया गया है।
जी हाँ, आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में चुनाव हैं और इन चुनावों को लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी को सार्वजनिक धन का अपव्यय करने में अब कोई गुरेज नहीं होगा। देश के दूसरे हिस्सों में अपना विस्तार करने के लिए पार्टी द्वारा खुल्लम खुल्ला सरकारी पैसों का भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी एक मिसाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के प्रचार के लिए 1-3 अप्रैल के बीच गुजरात का दौरा किया था, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से एक विमान किराए पर लिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इस दौरे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गए हुए थे। आप पार्टी के शुभचिंतकों को ये जानकर हैरानी होगी कि मुख्यमंत्री के इस दौरे पर ले जाए गए विमान का बिल करीब 44.85 लाख रुपए आया है, जिसकों भुगतान के लिए अब पंजाब सरकार के पास भेजा गया है और इसका भुगतान भी पंजाब की सरकार की ओर से ही किया जाना तय माना जा रहा नहै।