5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 की मौत -10 बेहोश, अफरा-तफरी मची, सीएम भगवंत मान ने दुख जताया

Breaking News लुधियाना के एक रिहायशी ग्यासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है करीब 10 लोग बेहोश हैं। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई है। मौके पर NDRF टीम काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव की घटना को बेहद दुखद बताया। अपडेट जारी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Apr 2023, 3:16 PM IST

ludhiana_gas_leak.jpg

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 6 की मौत—10 बेहोश, अफरा-तफरी मची

Ludhiana Gas leak लुधियाना के एक रिहायशी ग्यासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है करीब 10 लोग बेहोश हैं। कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी दर्ज कराई है। मौके पर NDRF टीम पहुंच गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए। शुरुआत में लुधियाना ADCP समीर वर्मा ने बताया कि, हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है। पर नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब मौत की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है।

अभी तक 11 मौतों की पुष्टि — उपायुक्त सुरभि मलिक

लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहाकि, अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है... संभावना है कि कुछ गैस का दूषितकरण हुआ है... यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है... जांच की जा रही है।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख के अनुग्रह राशि का ऐलान

लुधियाना में हुई गैस रिसाव घटना पर उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहाकि, इस घटना में 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए के अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को सरकार 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि और सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।

गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद - मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।

ग्यासपुरा एरिया गैस लीक की घटनाएं आम

लुधियाना के ग्यासपुरा एरिया में गैस लीक की घटनाएं गाहे-बगाहे होती रहती हैं। 1 नवम्बर 2022 को ग्यासपुरा एरिया में ही आक्सीजन प्लांट में कार्बन डाईआक्साइड गैस लीक हुई थी। इससे पहले जून 2015 को दोराहा में पुल के नीचे टैंकर फंसने से अमाेनिया गैस का रिसाव हुआ था, इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोगों की इससे तबियत बिगड़ गई थी।