29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, ISI के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली पुलिस की मदद से पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Aug 2022, 3:02 PM IST

punjab_police_pistals.png

Punjab Police Foils Terror Threat Pakistan ISI Terror Module 4 Members Arrested with help of Delhi Police

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस को आज एक बडी कामयाबी हाथ लगी। पंजाब पुलिस की टीम ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई (ISI) से संबंधित एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने चार आतंकियों को हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है। कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस से भी सहयोग मिली।

पंजाब डीजीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंट सिंह से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी पंजाब ने बताया कि आरोपियों से 3 हथगोले, 1 आईईडी, दो 9 मिमी पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी से आगे की पूछताछ की जा रही है।


उल्लेखनीय हो कि गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पंजाब के मोगा का निवासी है। अब वह कनाडा में रहता है। वह पिछले काफी समय से गैंगस्टर और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस ने पहले ही अर्श डल्ला के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश करके उसके नजदीकी साथियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आईईडी, हथगोले और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है।


अप्रैल में पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला के दो करीबी साथियों को गिरफ्तार किया था। हर्ष कुमार और उसका साथी राघव दोनों कोट इस्से खां जिला मोगा के निवासी थे। उनसे पुलिस ने 44 कारतूस समेत विदेशी एमपी-5 गन बरामद किया था। मालूम हो कि पंजाब मूल के कई गैंगस्टर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रहकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गोल्डी बरार भी कनाडा में ही रहता है। दूसरे देशों में रह रहे इन गैंगस्टरों पर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई हमेशा नजर बनाए रखती है। समय आने पर इन लोगों के जरिए भारत में आतंकवादी वारदातों की साजिश रचती है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई फर्जी पासपोर्ट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग