राधिका और उनके पिता के बीच एकेडमी को लेकर मुख्य रूप से झगड़ा शुरु हुआ था, लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि राधिका के इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर भी बाप बेटी के बीच अनबन रहती थी। सूत्रों के मुताबिक, राधिका इंफ्लूएंसर बनना चाहती थी लेकिन दीपक को यह बात मंजूर नहीं थी। हत्या से एक महीने पहले ही राधिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया था, जो इस बात के संदेह को और बढ़ता है। पुलिस ने राधिका का डिलीट किया हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश की है, जिसकी जांच इस राज पर से पर्दा उठा सकती है।