जानकारी के अनुसार, कुछ ही समय पहले राधिका ने अपनी टेनिस एकेडमी शुरु की थी, जिसे लेकर पिता पुत्री के बीच विवाद था। हालांकि दीपक ने खुद से सवा करोड़ रुपये देकर राधिका को यह एकेडमी शुरु करने में मदद की थी। लेकिन एकेडमी शुरु होने के एक ही महीने बाद लोगों के तानों से परेशान होकर उसने राधिका से इसे बंद करने को कह दिया था। दीपक का कहना है कि लोग उसे बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे जिस बात से वह परेशान था और वह चाहता था कि राधिका अपनी एकेडमी बंद कर दे।