"भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मैं देशवासियों से केवल इतनी ही अपील करता हूं कि संविधान और लोकतंत्र को संजोए रखने का संघर्ष जारी रखें। आर्थिक असमानताओं, महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान के विध्वंस, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प और मजबूत होना चाहिए। नफ़रत और विभाजन के एजेंडे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। मोहब्बत और इंसानियत की जीत निश्चित है।" उन्होंने आगे लिखा कि, कांग्रेस पार्टी थमेगी नहीं, रुकेगी नहीं। भारत माता की आवाज, हमारी आवाज है। मालूम हो कि, राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की अपनी यह यात्रा पूरी की थी।