
Rahul Gandhi on Caste Census
सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें कई दिग्गज नेता शामिल रहे। बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर सहमति की बात कही है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने एक सर्वसम्मति फैसले से देश में जाति जनगणना के विचार का समर्थन किया है यह एक प्रगतिशील कदम है। हमारे मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान) भी इस पर विचार कर रहे हैं और कदम उठा रहे हैं।’
PM मोदी को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि 10 मुख्यमंत्रियों में से केवल एक सीएम ओबीसी वर्ग से आता है। उन्होंने कहा, ‘पीएम जाति जनगणना करने में असमर्थ हैं। हमारे 4 में से 3 सीएम ओबीसी वर्ग से हैं. बीजेपी के 10 सीएम में से सिर्फ एक सीएम ओबीसी वर्ग से है. बीजेपी के कितने सीएम हैं'' ओबीसी वर्ग से ? प्रधानमंत्री ओबीसी के लिए नहीं बल्कि उन्हें मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए काम करते हैं।'
आगमी चुनाव का भी किया जिक्र
राहुल गांधी ने इस प्रेस कांफ्रेंस में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से वापसी कर रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार और तेलंगाना में उनकी (भारत राष्ट्र समिति) सरकार जा रही है।
राजस्थान में भी होगी जातिगत जनगणना
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में भी जतिगत जनगणना कराई जाएगी। इसको लेकर सरकार ने आदेश पारित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज हुई सीडब्ल्यूसी मीटिंग में भी इसका समर्थन किया गया।
Updated on:
9 Oct 2023, 4:09 PM IST
Published on:
9 Oct 2023, 4:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.