20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi: सोनिया गांधी की किताब का कवर राहुल गांधी ने किया शेयर, भावुक मैसेज में लिखी दिल की बात

Sonia Gandhi: राहुल गांधी ने राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का कवर शेयर किया और मां के संघर्ष व जीवन यात्रा को याद करते हुए भावुक मैसेज लिखा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 20, 2026

Rahul Gandhi on sonia gandhi

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को लेकर किया भावुक पोस्ट(फोटो-X/@RahulGandhi)

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का कवर सोशल मीडिया साइट 'X' पर शेयर किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपनी मां के संघर्ष, उनके जीवन और परिवार के मुश्किल दौर को याद किया।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी को राजीव गांधी के निधन के बाद जिंदगी में आने वाली तमाम मुश्किलों का सामना हिम्मत और गरिमा के साथ करते देखा है। उन्होंने कहा कि केवल वह और उनकी बहन प्रियंका गांधी ही जानते हैं कि उनकी मां किन परिस्थितियों से गुजरी हैं और उन्होंने क्या-क्या सहा है।

आपने हमेशा हिम्मत और गरिमा के साथ सामना किया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने भावुक मैसेज में लिखा, “मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था।” उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के जाने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को जिंदगी की हर चुनौती का सामना करते देखा।राहुल ने आगे लिखा कि उन्हें और प्रियंका को पता है कि उनके पिता के निधन के बाद उनकी मां की जिंदगी कितनी मुश्किल हो गई थी। उन्होंने सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और उन संघर्षों का भी जिक्र किया, जिनसे वह परिवार के लिए गुजरीं।

राहुल गांधी ने लिखा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि उनकी मां की कहानी अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली शख्सियत के लिए दुनिया के सामने अपनी कहानी रखना आसान नहीं रहा होगा। अपने पोस्ट के अंत में राहुल गांधी ने लिखा कि आज उनके जन्मदिन पर मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देखते हुए महसूस कर सकता हूं। उन्होंने मैसेज का अंत ‘प्यार, राहुल’ लिखकर किया।

10 नवंबर को प्रकाशित होगी सोनिया गांधी की किताब

‘Belonging: A Journey of Love’ सोनिया गांधी की आत्मकथात्मक किताब है। इसे वह खुद लेकर आई हैं। किताब में उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा के साथ प्यार, परिवार और भारत से जुड़े उनके अनुभवों को जगह दी गई है। किताब का प्रकाशन 10 नवंबर 2026 को अल्फ्रेड ए. नॉफ की ओर से किया जाएगा। सोनिया गांधी ने इसमें अपने जीवन के निजी अनुभवों और उन घटनाओं को शेयर किया है, जिन्हें उन्होंने लंबे समय तक अपने तक सीमित रखा।

सोनिया गांधी ने कहा- मेरे लिए आसान नहीं था अपनी जिंदगी के बारे में लिखना

पब्लिशर अल्फ्रेड ए. नॉफ की ओर से जारी बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि दिल टूटने और नुकसान ने उन्हें राजनीति की सार्वजनिक दुनिया में आने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह अपनी निजता को बचाकर रखने की पूरी कोशिश करती थीं। सोनिया गांधी ने कहा कि अपनी जिंदगी के बारे में लिखना उनके लिए आसान नहीं था। उनके मुताबिक, इसका मतलब था खुद को लोगों के सामने खोलना और उन पलों व अनुभवों को शेयर करना, जिन्हें उन्होंने हमेशा अपने मन में गहराई से संभालकर रखा था।