23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से अगले 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश देगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज से अगले 7 दिन बादल जमकर बरसेंगे। आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Jun 2025, 9:51 AM IST

Heavy rain

Heavy rain (Photo - ANI)

बारिश ने कई राज्यों को भिगोकर रखा हुआ है, तो कई राज्यों में बारिश के नहीं होने से पारा काफी चढ़ गया है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मानसून ने कुछ राज्यों में दस्तक दे दी है, तो बाकी राज्यों में आने वाले समय में पहुंचेगा। उत्तरपश्चिम राज्यों में अभी मानूसन ने दस्तक नहीं दी है, जिससे काफी गर्मी पड़ रही है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ तक आ चुकी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज से अगले 7 दिनों तक लुक राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

◙ मौसम विभाग के अनुसार 14-20 जून के दौरान केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के साथ तटीय कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चलने की संभावना जताई जा रही है।

◙ 14-17 जून के दौरान मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

◙ 15-19 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 19 जून को बिहार में भारी बारिश की संभावना है।

◙ 14 से 19 जून के दौरान उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी/तूफान भी आ सकते हैं, जिसमें हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन राज्यों में होगी हल्की/मध्यम बारिश

◙ मौसम विभाग के अनुसार 14-15 जून को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में कुछ जगह बिजली गिरने के साथ ही हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

◙ अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

◙ 14-17 जून के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

◙ 16 और 17 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज से अगले 6 दिन तक कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगह बादल भी छाएंगे और हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। आज से अगले 6 दिन तक राजस्थान में कई जगह गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Warning: आज से अगले 6 दिन तक भारी बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट