3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: नए साल के दिन इन राज्यों में होगी बारिश, सर्दी के सितम से पहले ही कांप रहा उत्तर भारत

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 29-30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 26 Dec 2023, 8:28 AM IST

 rain prediction for Rajasthan MP UP Delhi  himachal occasion of new year

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और त्रिपुरा में भी घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में बारशि होने की संभावना है।

राजधानी कोहरे की चपेट में

वहीं, मंगलवार (26 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली कोहरे की चपेट में है। पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में भी कोहरा संभव है। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, । नॉर्थ इस्ट के असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

नए साल के मौके पर जनकर बरसेंगे बादल

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 या 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने वाला है। लंबे समय तक शुष्क रहने के बाद क्षेत्र यह मौसम प्रणाली बहुत जरूरी बारिश लाने वाली है।

29 दिसंबर से छिटपुट बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, जो 30 और 31 दिसंबर को तेज होगी। आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आएगी, जिससे नए साल की पूर्व संध्या का जश्न थोड़ा ठंडा हो जाएगा। बारिश या बर्फबारी यात्रा योजनाओं को बाधित कर सकती है और कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर सकती है।

इन राज्यों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 29-30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में बादल बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी ताजा पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क में आने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली और एनसीआर में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और मर्डर... सरप्राइज देने के बहाने प्रेमिका को जिंदा जलाया