1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
Video : रायसीना डायलॉग की मुख्य अतिथि इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी भारत पहुंची, पीएम मोदी ने किया स्वागत
Play video

Video : रायसीना डायलॉग की मुख्य अतिथि इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी भारत पहुंची, पीएम मोदी ने किया स्वागत

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी दो दिनी राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का स्वागत विदेश राज्य मंत्री भारती पवार ने किया। और उसके बाद प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलीं। पांच साल में पहली बार यूरोपीय राष्ट्र का कोई बड़ा नेता राजकीय यात्रा पर भारत आया है। पीएम मेलोनी आज शाम होने वाली आठवीं रायसीना डायलॉग ( 8th Raisina Dialogue) में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगी। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को एक बिजनेस राउंडटेबल की भी सह-अध्यक्षता करेंगे।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Mar 02, 2023