29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loudspeaker row: राज ठाकरे का अल्टिमेटम खत्म, हनुमान चालीसा बजाने पर मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

Hanuman Chalisa row: राज ठाकरे के आदेश के बाद से मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कई इलाकों में लाउडस्पीकर लगा हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 4 May 2022, 12:24 PM IST

 Loudspeaker row:Raj Thackeray appeal, MNS workers play Hanuman Chalisa near mosque

Loudspeaker row:Raj Thackeray appeal, MNS workers play Hanuman Chalisa near mosque

Hanuman Chalisa vs Azaan: राज ठाकरे ने औरंगाबाद की एक रैली में कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जाए क्योंकि ये धार्मिक नहीं, सामाजिक मुद्दा है। इसके साथ ही उन्होंने अल्टिमेटम दिया था कि 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाया गया तो 4 मई को हर मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा डबल आवाज में लाउडस्पीकर पर बजाया जाएगा। आज इस अल्टिमेटम के खत्म होने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने अमल करते हुए मुंबई के कई इलाकों में मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाना शुरू कर दिया और अब कई जगह हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। वहीं, उद्धव सरकार ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को एकदम टाइट कर दिया है। कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी होने पर अब राज ठाकरे आज मीडिया से करीब 1 बजे संवाद करेंगे।

मनसे कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर पर बजाया हनुमान चालीसा
राज ठाकरे की आदेश के बाद महाराष्ट्र में मनसे कार्यकर्ता एक्शन में आ गए हैं। सभी ने मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगा दिया है। मुंबई के चारकोप इलाके में बुधवार सुबह 5 बजे पहली नमाज के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाया। आज MNS चीफ राज ठाकरे पुणे के हनुमान मंदिर में महाआरती भी करने वाले हैं।

मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार
इसके अलावा मुंबई से सटे भिवंडी, कांदिवली, ठाणे, नेरुल में भी हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर पर बजाया गया। एक आवासीय भवन की छत पर भी हनुमान चालीसा बजाया गया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए भिवंडी में मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़े - राज ठाकरे से डरी मुंबई पुलिस? सांगली कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर
लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई में मनसे प्रमुख के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे भी निरीक्षण पर निकले हैं और लॉ एण्ड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे हैं। इसके आलाव पुणे में पुलिस ने कस्बा पेठ इलाके में पुनेश्‍वर हनुमान मंदिर के पास सुरक्षा बढ़ा दी है।

राज ठाकरे ने सभी हिंदुओं से की थी अपील
बता दें कि 3 मई को राज ठाकरे ने सभी हिंदुओं से अपील की थी कि वो 4 मई को अजान सुनने पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाय तब इन लोगों को समझ आएगा लाउडस्पीकर से कितनी परेशानी होती है। इस बयान के बाद राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में FIR दर्ज की गई थी और एक बड़े नेता को भी गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े - राज ठाकरे पर औरंगाबाद में FIR के बाद एक्शन में पुलिस, मनसे नेता महेंद्र भानुशाली गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग