देवस्थान विभाग जो विशेष ट्रेन चला रहा है, उसमें यात्रा के दौरान हर डिब्बे को राजस्थान की संस्कृति की कहानी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। Deher Balaji station से रवाना होने वाली इस ट्रेन में कुल 11 कोच खास तौर पर राजस्थानी लोक कला, नृत्य, त्योहार, मंदिरों, किलों और अभयारण्यों की थीम पर सजाए गए हैं। हर कोच की अलग-अलग थीम है ताकि यात्री सफर के दौरान ही राजस्थान की विविध संस्कृति का अनुभव कर सकें। ऑनलाइन आवेदन के बाद विभाग की जिला स्तरीय समिति नागरिकों का चुनाव करेगी। चयनित बुजुर्गों को अगस्त से यात्रा पर भेजा जाएगा। हर विशेष ट्रेन में 800 बुजुर्ग यात्रा कर सकेंगे।