NHAI Toll Plaza Tax in India: देश में एक्सप्रेस वे, आठ लेन, सिक्स लेन, फोरलेन हाइवे के निर्माण से आवागमन सहज और सुविधाजनक हुआ है, लेकिन जगह-जगह टोल वसूली लोगाें को उतना ही दर्द भी दे रही है। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार के साथ नए टोल नाके भी खुलते जा रहे हैं। देश के सभी नेशनल हाइवे की बात करें तो इस वक्त 983 टोल वसूली नाके चल रहे हैं। इनमें सर्वाधिक 142 नाके राजस्थान में हैं और टोल टैक्स चुकाने के मामले में भी राजस्थान टॉप पर है। सबसे कम केरल में मात्र 9 टोल नाके हैं। 983 टोल नाकों में से 457 नाके पिछले पांच साल में चालू हुए हैं। नए टोल नाके खुलने के मामले में भी राजस्थान आगे है।