29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आप पर ही भरोसा…राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक, चुनावी नतीजों से पहले देखिये कैसे मंदिर पहुंच रहे नेता

रविवार को पांच राज्यों में से चार राज्यों के चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। लेकिन इन नतीजों से पहले राजस्थान, एमपी के नेता मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 2 Dec 2023, 4:30 PM IST

bjpleaders.jpg

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित होंगे। एग्जिट पोल की मानें तो राजस्थान और एमपी में दोनों प्रमुख दलों में टक्कर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल राजस्थान में कांग्रेस की तो ज्यादातर एग्जिट पोल यहां बीजेपी को बढ़त मिलेगी ऐसा अनुमान लगा रहे हैं। नतीजा आने में अब कुछ घंटों का ही वक्त बचा है ऐसे में दोनों प्रदेशों के कई नेता मन्दिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। आज राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान श्रीगणेशजी का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके अलावा एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान दोबारा सत्ता में आने की कामना लेकर चुनाव के नतीजों से पहले आदि शंकराचार्य जी के अपूर्व धाम पहुंचे और दर्शन किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एमपी के सीएम शिवराज सिंह के साथ पीताम्बरा पीठ स्थित मां पीताम्बरा के दर्शन करने पहुंचे थे।


यह भी पढ़ें: इन राज्यों में कांग्रेस को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर, डीके शिवकुमार बोले- हमारी तैयारी पूरी

यह भी पढ़ें: 4 दिसंबर तक 6 राज्यों चक्रवाती तूफान मचाएगा कोहराम, भारी बारिश और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी

यह भी पढ़ें: इस राज्य में बदली मतगणना की तारीख बदली, अब 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग