- राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी से जुड़े भी कई किस्से मशहूर हैं। इनमें से एक है, जब दोनों की मुलाकात कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई थी। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। कुछ समय के लिए इंदिरा गांधी लंदन गई थीं, तभी राजीव गांधी ने सोनिया गांधी की मुलाकात अपनी मां से करा दी थी। इंदिरा जी शादी के लिए मान तो गई थीं, मगर वह चाहती थीं कि शादी से पहले सोनिया गांधी भारत आकर रहे और इसके बाद ही अंतिम फैसला लें। हालांकि, सोनिया के पिता ऐसा नहीं चाहते थे कि वह भारत जाकर शादी करें और वहां बसें। बाद में सब कुछ ठीक हुआ और 25 फरवरी 1968 को राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी हो गई।