30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकैत ने दी भाजपा को चुनौती, कहा- ट्वीटर का जवाब ट्रैक्टर-टैंकर से देंगे

राकेश टिकैत ने कहा कि कि हमारा लक्ष्य देश बचाना है इसलिए हम पूरे भारत में घूम रहे हैं जबकि भाजपा का मकसद चुनाव जीतना है और यही कारण है कि हमें भी चुनाव के दौरान टारगेट किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 12 Sep 2021, 1:40 PM IST

rakesh-tikait.jpg

नई दिल्ली। किसान आंदोलन का चेहरा बने राकेश टिकैत ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि वह भाजपा के ट्विटर का जवाब ट्रैक्टर और टैंकर से देंगे। उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया पर सरकार से हार रहे हैं इसलिए अधिक से अधिक युवा किसानों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए।

बांदा में बोलते हुए टिकैत ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर बाद में विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश बचाना है इसलिए हम यूपी ही नहीं पूरे भारत में घूम रहे हैं जबकि भाजपा का मकसद चुनाव जीतना है और यही कारण है कि हमें भी चुनाव के दौरान टारगेट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Gujarat: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, प्रहलाद जोशी बोले-केंद्रीय नेतृत्व लेगा CM पर फैसला

आपत्तिजनक नारों पर पूछे गए एक प्रश्न पर राकेश टिकैत ने कहा कि क्या अब सरकार के दिशा निर्देश पर चलना होगा, क्या हमें सरकार से पूछना होगा कि हम किस तरह पूजा करें या कौनसे नारे लगाए, हमें मनमर्जी का धर्म अपनाने का अधिकार संविधान में दिया गया है। टिकैत ने कहा कि सरकार नए कृषि कानून लाकर रोटी को तिजोरी में बंद करना चाहती हैं और हम यह नहीं होने देंगे।

किसान नेता ने कहा कि रोटी सभी की जरूरत की चीज है। कुछ बड़ी कंपनियां आज सरकार को चला रही हैं और सरकारी संसाधन, कंपनियां उनको औने-पौने दामों में बेची जा रही हैं। हम इसका विरोध कर रहे हैं। हमारे साथ-साथ देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं को भी आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता हत्याकांड में संदिग्ध का कबूलनामा, फेसबुक पर 27 पॉइंट बताई पूरी घटना

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर में भी किसान पंचायत का आयोजन किया गया है जिसके चलते राकेश टिकैत यहां आए हुए हैं। महापंचायत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि महापंचायत के लिए अनुमति नहीं मांगी गई और न दी गई है हालांकि यहां किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।