31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान नेता राकेश टिकैट का बयान, “किसान आंदोलन का यूपी चुनाव पर पड़ेगा असर”

किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा है कि किसान आंदोलन का असर आने वाले यूपी चुनाव पर पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Oct 2021, 11:20 AM IST

tikait.jpg

Rakesh Tikait

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अक्सर की केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिखाई देते है। चाहे वह सरकार के खिलाफ बयानबाजी हो, या आंदोलन के ज़रिए सरकार का विरोध करना हो, या सरकार की कृषि नीति की आलोचना करना हो, टिकैत इसके लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में टिकैत ने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव और उसमें किसान आंदोलन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन का आगामी यूपी विधानसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।

किसान कहीं नहीं जा रहे

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि क्या गाजीपुर से किसान वापस जा रहे हैं? इसके जवाब में टिकैत ने कहा, “कौन कह रहा है कि हम वापस जा रहे हैं? किसान तो यहीं का यहीं है। ट्विटर कौन चला रहा है और किसने यह खबर चलाई, हमें इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है।”

यह भी पढ़े - किसान नेता राकेश टिकैट का केंद्र सरकार पर हमला, कहा - "सरकार जनता को डंडे से हांकना चाहती है"

"समाधान चाहते हैं"

टिकैत ने आगे कहा, “11 महीने पहले जब हम आए थे तो दिल्ली जाने के लिए आए थे, लेकिन सरकार ने हमें रोक दिया इसलिए हम यहां बैठ गए। हम समाधान चाहते हैं।”

"किसान आंदोलन का यूपी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर"

जब टिकैत से पूछा गया कि क्या किसान आंदोलन का असर यूपी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा? इसपर टिकैत ने जवाब देते हुए कहा, “बिल्कुल असर पड़ेगा। जिस दिन चुनाव आचार संहिता लग जाएगी, उस दिन बता देंगे।”

यह भी पढ़े - किसान नेता राकेश टिकैट का दावा, पीएम मोदी का मैसेज लेकर आए थे एक बीजेपी नेता

"सरकार तो आजी-जाती चीज़ है"

जब टिकैत से पूछा कि अगर बीजेपी वापस यूपी में सरकार में आ गई तो आपको यह कहा जाएगा कि आप कहां कुछ कर पाए? इस सवाल का जवाब देते हुए टिकैत ने कहा, “आ जाने दो, सरकार तो आजी-जाती चीज़ है। कोई न कोई तो आता ही रहता है, यह तो कन्फर्म है।”

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय