इसके साथ रेड लाइन एक्सटेंशन पर मेट्रो सुबह 5:30 बजे से और ब्लू लाइन एक्सटेंशन पर सुबह 6 बजे से चलनी आरंभ होगी। गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति मिल चुकी है। यात्री मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि,यात्रा के दौरान मास्क पहने रहना जरूरी है। इस दौरान मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लग सकता है।