2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धृतराष्ट्र बने रहे PM नरेंद्र मोदी’, केजरीवाल का आरोप- IB ने दी थी जानकारी, फिर भी नहीं लिया एक्शन

Ram Mandir: राम मंदिर दान विवाद में अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आईबी ने कई बार जानकारी दी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई और प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jul 02, 2026

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल

Ram Mandir Donation Case: राम जन्मभूमि मंदिर में दान की कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने प्रधानमंत्री को इस मामले की कई बार जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की तुलना महाभारत के पात्र 'धृतराष्ट्र' से करते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई।

बड़े लोगों को बचा रहे PM- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सब कुछ पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा, 'क्या डोनेशन चोरी के मामले में बड़े लोगों की गिरफ्तारी होगी? मैं यह तो नहीं कह सकता कि पैसा पीएम मोदी तक पंहुचा, लेकिन घटनाओं का क्रम बताता है कि उन्होंने इस मामले को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री ने ही ट्रस्ट बनाया, उनके अपने लोग इसमें शामिल हैं और चंपत राय को उनके करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है।

14 करोड़ की जमीन 95 करोड़ रुपये में खरीदी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने ट्रस्ट की जमीन खरीद प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक परिवार ने लगभग 2 करोड़ रुपये की जमीन उनकी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति को बेची और उसी जमीन को कुछ ही मिनटों बाद ट्रस्ट ने 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 9 करोड़ रुपये की जमीन 55 करोड़ रुपये में खरीदी गई। उनके मुताबिक कुल 14 करोड़ रुपये की जमीन करीब 95 करोड़ रुपये में खरीदी गई। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज सार्वजनिक हैं और हर किसी के सामने उपलब्ध हैं।

SIT बनाकर लोगों को गुमराह किया- केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियरों ने 40% तक कमीशन मांगे जाने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि 40 दिनों के दौरान CCTV में 70 बार चोरी रिकॉर्ड हुई, लेकिन पिछले 8 महीनों की CCTV फुटेज हटा दी गई। केजरीवाल ने कहा, पीएम को यह तो पता है कि देश भर में किस पोलिंग बूथ से किसका वोट हटाया जाना चाहिए, लेकिन उन्हें चोरी के बारे में नहीं पता था, जो इतने लंबे समय से चल रही थी।

केजरीवाल ने कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि आईबी ने पीएम को कई बार जानकारी दी थी, लेकिन वे धृतराष्ट्र की तरह बने रहे। आपने आंखें बंद रखीं और जब स्थिति बेकाबू हो गई, जब पानी सिर से ऊपर चला गया तब लोगों को धोखा देने के लिए एक SIT बनाई।

योगी आदित्यनाथ पर भी बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि यदि वे खुद को बुलडोजर मैन कहते हैं तो इस मामले में अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय को इसलिए बचाया जा रहा है क्योंकि उनके बोलने से बड़े नाम सामने आ सकते हैं।



बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग