11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पंजाब में भाजपा-अकाली दल साथ आए तो सत्ता तक पहुंचना मुश्किल नहीं’, रामदास आठवले बोले- गठबंधन पर चल रही बातचीत

BJP Akali Dal Alliance: रामदास आठवले ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठबंधन की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के साथ आने से एनडीए मजबूत होगा और कांग्रेस को रोकने में मदद मिलेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 11, 2026

Ramdas Athawale Punjab

Ramdas Athawale (Photo: IANS/Video Grab)

BJP Akali Dal Alliance: अमृतसर। पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच फिर से गठबंधन की वकालत करते हुए कहा है कि इससे राज्य में एनडीए मजबूत होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जाना तय है और यहां एनडीए की सरकार बन सकती है। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना ​​है कि भाजपा और अकाली दल को साथ आना चाहिए। आठवले ने कहा कि अनेक सालों तक प्रकाश सिंह बादल और भाजपा एक साथ रहे हैं। दोनों की सत्ता पंजाब में रही। इसलिए मुझे लगता है कि कांग्रेस को रोकने के लिए भाजपा, अकाली दल और आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले) का गठबंधन जरूरी है।

भाजपा-अकाली दल के बीच बातचीत का दावा

आठवले यह भी बताया कि बातचीत चल रही है। आठवले ने कहा कि अगर दोनों (भाजपा और अकाली दल) साथ आते हैं तो सत्ता तक पहुंचने में मुश्किल नहीं होगी। इसलिए चर्चा चल रही है। आगे देखते हैं कि क्या होगा। आठवले ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आप का सत्ता से जाना तय है और राज्य में अगली सरकार एनडीए की बन सकती है।

अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर जताई नाराजगी

रामदास आठवले शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर में संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात करेंगे और इसके बाद लुधियाना के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लुधियाना में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एक कार्यक्रम है और आने वाले विधानसभा चुनावों के सिलसिले में कई लोग मुझसे यहां मिलने वाले हैं। लुधियाना में इंडस्ट्रियल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एक मिलन समारोह आयोजित किया है। मैं अभी अमृतसर से आया हूं। यहां संत निरंजन दास महाराज करने जा रहा हूं।

वहीं, लुधियाना में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अपमान की घटना पर रामदास आठवले ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ असामाजिक तत्व समाज में बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर का कद बहुत ऊंचा है। उनकी मूर्ति का अपमान करने से उनका सम्मान कम नहीं होगा। ये लोग गलत कदम उठा रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति का अपमान करना पूरी तरह से गलत है।

पंजाब की कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

आठवले ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को लोगों ने सत्ता सौंपी थी, लेकिन इन पांच सालों में वे पंजाब की जनता को न्याय नहीं दिला पाए हैं। यहां के किसान, गरीब, युवा, महिलाएं, दलित, सिख समुदाय और हिंदू समुदाय- सभी नाखुश हैं।