डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि भारत में दर्ज हो रहे आंकड़े अब 25 हजार से 40 हजार के बीच आ रहे हैं। अगर लोग कोरोना गाइडलाइन (covid-19) का सख्ती से पालन करें तो संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना कभी पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन भारत में जितनी तेजी से कोरोना टीकाकरण हो रहा है, उसे देखते हुए कोरोना का अब महामारी की शक्ल लेना या बड़े पैमाने पर फैलना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (third wave of corona) का खतरा टल गया है।