[typography_font:14pt]क्या पेटीएम साउंड बॉक्स काम करना बंद कर देगा?
इस संदेह के जवाब में कंपनी ने अपनी स्पष्टीकरण देते हुए कहा किआरबीआई के फैसले से बिजनेस पेमेंट सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ा है। "आपकी पेटीएम पीओएस और साउंडबॉक्स सेवाएं अप्रभावित रहेंगी और हम नए ऑफ़लाइन मर्चेंट को शामिल करना जारी रखेंगे।"
[typography_font:14pt;" >FASTag का इस्तेमाल होगा बंद!
वहीं, आरबीआई के इस फैसले के बाद पेटीएम के जरिए FASTag का इस्तेमाल करने वाले कई ग्राहकों के मन में यह असमंजस है कि ये सर्विस आगे काम करगी या नहीं। ऐसे में कंपनी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। पेटीएम ने कहा, “आप अपने पेटीएम फास्टैग पर मौजूदा शेष राशि का उपयोग जारी रख सकते हैं। हमने पिछले दो वर्षों में अन्य बैंकों के साथ काम करने की अपनी यात्रा शुरू की, जिसे अब हम तेज करेंगे।''