28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनडीए के कई पदों पर निकली भर्ती, 10th-12th पास युवा ऐसे कर सकते हैं नि:शुल्क आवेदन

NDA Recruitment: भर्ती अभियान के तहत ग्रुप C में लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफर, रसोइया, ड्राइवर, कारपेंटर, टेक्निकल अटेंडेंट, फायरमैन, और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद भरे जाएंगे। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 27 Jan 2024, 3:59 PM IST

NDA Recruitment

NDA Recruitment

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के अंतरर्गत 198 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती अभियान में ग्रुप C में लोअर डिवीजन क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफर, रसोइया, ड्राइवर, कारपेंटर, टेक्निकल अटेंडेंट, फायरमैन, और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद भरे जाएंगे। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया की लास्ट डेट 16 फरवरी निर्धारित है।

ये रहा पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 151 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के हैं। लोअर डिवीजन क्लर्क के 16, और रसोइया के 14 पद खाली है। वहीं सिविल मोटर ड्राइवर 3 पद, फायरमैन, कारपेंटर और साइकिल मरम्मतकर्ता, के 2-2 पद भी भरे जाएंगे। इसमें110 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 8, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3, OBC के लिए 58 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 19 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है पात्रता
सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। मल्टी टास्किंग स्टाफ और फायरमैन पद के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही टेक्निकल अटैंडेंट के लिए 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कारपेंटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, सिविल मोटर ड्राइवर, रसोइया पद के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अधिकांश पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर और ड्राफ्टमैन को 25,500 से 81,100 रुपये और रसोइया, सिविल मोटर ड्राइवर, फायरमैन, लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर 'NDA ग्रुप C एप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें। अगर आप नए आवेदक हैं तो अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते की जानकारी दर्ज कर सबसे पहले पंजीकरण पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें। इसमें मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ भरें। आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क है।
ये भी पढ़ें: NCERT में असिस्टेंट एडिटर, डीटीपी ऑपरेटर और प्रूफ रीडर के पदों पर होगी भर्ती, सैलरी, आवश्यक योग्यता समेत जानिए पूरी डिटेल