दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटों पर ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने यमुना नदी की सफाई का काम शुरू किया था और 16 फरवरी को नदी में कचरा निकालने वाली मशीनें, खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी वाहन उतारे गए थे। इसके अलावा वासुदेव घाट पर शाम की आरती भी शुरू हुई।